Kanpur News: प्रेमी युगल की हत्या, युवक को पेड़ से लटकाया, महिला का सिर कुचला, जंगल में मिले दोनों के शव

Kanpur news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के बिधनू इलाके में प्रेमी प्रेमिका की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्याराें ने दोनों के शव को जंगल में फेंक दिया। प्रेमी की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली जबकि महिला के चेहरे को कूंच दिया गया था।

बताया जा रहा है कि खदेहर चौकी क्षेत्र के धराहरा चंपतपुर निवासी 30 वर्षीय सोनू और उसी के गांव की रहने वाली 33 वर्षीय सीमा नामक महिला की लाश जंगल में मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

kanpur-news-mein-premi-premika-ki-hatya-jungle-mein-mili-lash

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक सोनू के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों की डेड बॉडी कब्जे में ले ली है।

घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम द्वारा भी जांच पड़ताल किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को किसी अंजाम दिया इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद महिला के परिवार वाले भी रोते बिलखते नजर आ रहे हैं।

बच्चों के साथ मायके में रहती थी सीमा
बताया जा रहा है की सीमा की शादी हो चुकी थी लेकिन पति से अनबन हो जाने के बाद सीमा अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके में ही रहती थी। मायके में रहने के दौरान ही सीमा और सोनू के बीच नजदीकी बढ़ी थी।

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और इस बात की जानकारी दोनों के परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी थी। सोनू के घर वाले कई बार इस मामले की शिकायत सीमा के घर वालों से भी कर चुके थे। फिलहाल सोनू के परिवार वालों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है। वहीं पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+