Kanpur News: ज्वैलर्स की दुकान पर पति-पत्नी ने की अनोखी चोरी, CCTV फुटेज ने खोली पोल

Kanpur News: यूपी के कानपुर जिले के शास्त्री नगर में श्री साई ज्वैलर्स से चोरी किए जाने की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को जेवर खरीदने के बहाने पहुंचे पति-पत्नी ने बड़ी चालाकी से करीब एक लाख रुपये की 10 सोने की बालियां चुरा लीं।

दंपति ने पहले जेवर देखने का नाटक किया और फिर अंगड़ाई लेने के बहाने युवक ने बालियों को अपने मुंह में डाल लिया। इस दौरान दुकानदार महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Kanpur news jewellery shop cctv

बाद में दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो सोने की कान की बालियां नहीं मिलीं। उसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया। जांच में पता चला कि उक्त पति-पत्नी ने ही बालियां चुराई हैं। फुटेज देखने के बाद दुकान मालिक ने काकादेव पुलिस से शिकायत की।

चोरी के तरीके ने सबको चौंकाया

श्री साई ज्वैलर्स के मालिक सत्यम ने बताया कि घटना के समय वह दुकान पर मौजूद नहीं थे और उनकी मां पुष्पा ग्राहकों को संभाल रही थीं। उन्होंने कहा कि इसी दौरान दुकान पर एक युवक और युवती पहुंचे जो खुद को पति-पत्नी बता रहे थे। दोनों ने जेवर दिखाने के लिए कहा।

इस दौरान दुकान पर मौजूद सत्यम की मां ने उन्हें जेवर दिखाना शुरू किया। दंपति ने पहले चेन और अंगूठी देखी और फिर युवती के नाक की बाली दिखाने के लिए बोली। इस दौरान बाली देखते समय युवक ने बड़ी चालाकी से 10 बालियां अपने मुंह में छिपा लीं और दोनों वहां से निकल गए।

दुकानदार की शिकायत पर काकादेव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बढ़ रही चोरी की घटनाएं

कानपुर में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इसी माह के दूसरे सप्ताह में नयागंज बाजार में भी चोरी का प्रयास किया गया था। 11 जनवरी को कुछ चोरों ने नयागंज बाजा में स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते गार्ड की सजगता के चलते उन्हें भागना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+