Kanpur: आठवीं मंजिल से गिरकर महिला डॉक्टर की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पति पर लगा हत्या का आरोप

Kanpur May, 15: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां एक महिला डॉक्टर मंजू वर्मा (30) की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही डॉक्टर पति को थाने में पूछताछ के लिए ले गई। वहीं, मंजू वर्मा के परिजन इलाहाबाद से कानपुर पहुंचे और घटना को संदिग्ध बताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

Kanpur News: Female doctor dies after falling from eighth floor

प्राप्त समाचार के मुताबिक, प्रयागराज हाईकोर्ट न्यायाधीश के सहायक लिपिक अर्जुन प्रसाद की पुत्री डॉक्टर मंजू वर्मा की शादी जनवरी 2019 में रायबरेली के चतुर्भुजपुर गांव निवासी डॉ. सुशील वर्मा से हुई थी। सुशील वर्मा उरई मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तैनात हैं। डॉक्टर दंपति ने रुद्रा अपार्टमेंट के पांचवे टॉवर की आठवी मंजिल पर 8 नंबर फ्लैट खरीदा था। इसी में दोनों रह रहे थे। इनके दो साल का एक बेटा भी है। डॉ. मंजू वर्मा ने स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से एमबीबीएस करने के बाद एमएस की तैयारी कर रही थी। बेटा छोटा होने के कारण प्रैक्टिस नहीं कर रहीं थी।

अर्जुन प्रसाद बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे सुशील के छोटे भाई सुधीर ने फोन करके बताया कि भाभी छत से नीचे गिर गई हैं। सुबह जब वह अपने परिवार के साथ कानपुर पहुंचे तो पता चला कि मंजू की मौत हो चुकी है। मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद सुनील ने फ्लैट लेने के लिए 40 लाख रुपए का लोन लिया था और वह लोन की किस्तें भरने के लिए मंजू से कहता था कि मायके वालों से पैसे लाओ और लोन की किस्तें भरो। इसको लेकर दंपति में विवाद होता था। शुक्रवार रात दोनों फ्लैट में ही थे।

मंजू के पिता अर्जुन प्रसाद का आऱोप है कि सुशील वर्मा ने आठवीं मंजिल से बेटी को धक्का देकर मार डाला। सुबह जब डॉ. मंजू वर्मा के पिता, मां और बहन प्रयागराज से अपार्टमेंट पहुंचे तो शव पोस्टमॉर्टम जा चुका था। फिलहाल बिठूर थाने की पुलिस ने मंजू वर्मा के पति सुशील को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+