Kanpur से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, जताई अनहोनी की आशंका
Kanpur, May 07: कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में जारी है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कानपुर से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले से ही तैयारी करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

घर, एंबुलेंस या अस्पतालों में मरीज तोड़ रहे है दम: सत्यदेव पचौरी
मीडिया खबरों के मुताबिक, बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी ने गुरुवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर पहले से ही तैयारी करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। सांसद ने कानपुर जिले में कोविड-19 के मरीजों को ठीक से इलाज न मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि रोगियों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है और वह अपने घर, एंबुलेंस या अस्पतालों के बाहर दम तोड़ रहे हैं।
तीसरी लहर से पहले बचाव के पुख्ता इंतजाम करें
कोविड-19 महामारी की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। पचौरी ने पत्र लिखकर आशंका जताई है कि भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर आ सकती है जो अपेक्षाकृत सबसे घातक होगी। कहा कि सरकार को पहले से ही इसकी तैयारी करनी चाहिए। मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन, दवाओं तथा टीकाकरण की समुचित व्यवस्था करनी होगी ताकि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर में लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। सांसद ने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि वह अधिकारियों के साथ बैठक कर तीसरी लहर से पहले इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि वह यह महसूस करते हैं कि हर किसी को महामारी के दौरान चिकित्सीय सहायता मिलनी चाहिए।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications