कानपुर: आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती जमातियों ने मेडिकल स्टाफ के साथ किया दुर्व्यवहार

कानपुर। गाजियाबाद में मेडिकल स्टाफ के साथ अश्लील हरकतें करने और बदसलूकी की खबरों के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी जमातियों ने मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल ने यह आरोप लगाया है। इस अस्पताल में दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 22 लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में क्वारंटाइन किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का आरोप है कि कोरोना के ये संदिग्ध मरीज अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

मेडिल स्टाव के साथ किया दुर्व्यवहार

मेडिल स्टाव के साथ किया दुर्व्यवहार

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल आरती चंदानी ने कहा कि दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 22 लोगों को अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन मरीजों ने अस्पताल में कार्यरत मेडिकल स्टाफ के साथ बदतमीजी की। आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में पिछले महीने तब्लीगी जमात में लगभग 2 हजार लोग शामिल हुए थे। इनमें से कई में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने मरकज को खाली कराया। साथ ही कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।

तब्लीगी जमात के लोगों पर पहले भी लगे आरोप

तब्लीगी जमात के लोगों पर पहले भी लगे आरोप

तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों पर पहले भी मेडिकल स्टाफ के साथ बदतमीजी करने के आरोप लगे हैं। गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में जमात के 6 लोगों पर कर्मचारियों और नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। बताया गया है कि जमात के लोग अस्पताल में बिना पैंट पहने घूम रहे थे और नर्सों को अश्लील इशारे भी कर रहे थे। इन आरोपों के बाद गाजियाबाद अस्पताल के सीएमओ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जमात के 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

यूपी सीएम ने अपनाया सख्त रुख

यूपी सीएम ने अपनाया सख्त रुख

गाजियाबाद की घटना सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपना लिया है। सीएम योगी के आदेश पर आरोपियों पर एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। गाजियाबाद की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये न कानून को मानेंगे, न व्यवस्था को मानेंगे। ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है, वह जघन्य अपराध है। इन पर रासुका (एनएसए) लगाया जा रहा है। हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+