कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने उड़ाईं चुनाव आयोग की धज्जियां, वोट देते EVM का फोटो किया शेयर, FIR दर्ज
कानपुर, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच कानपुर में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए मतदान का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जबकि मतदान करते हुए ईवीएम की तस्वीर लेना सख्त मना है। ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाता है। डीएम कानपुर नगर ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ''कानपुर में श्रीमती प्रमिला पांडे द्वारा हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के फल स्वरुप उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है।''

मेयर ने वोट देते हुए तस्वीर की फोटो
बताया जा रहा है कि कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कानपुर शहर की हडसन पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन में वोट डालते हुए फोटो क्लिक की और उसे शेयर भी कर दिया। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि वो किस पार्टी को वोट दे रही हैं। फोटो के मुताबिक, मेयर प्रमिला पांडेय ने कमल के फूल यानि बीजेपी को वोट दिया है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डीएम कानपुर नगर ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ''कानपुर में श्रीमती प्रमिला पांडे द्वारा हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के फल स्वरुप उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है।''
Recommended Video
भाजपा नेता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश
मेयर प्रमिला पांडेय के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह के खिलाफ भी मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान जारी है। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 4 योगी के और एक केंद्रीय मंत्री हैं। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बुंदेलखंड से अवध क्षेत्र तक के 16 जिलों में फैले 59 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे ज्यादा चर्चा में मैनपुरी की करहल सीट है, जहां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications