Kanpur Fire: झोपड़ी में आग लगने से हुआ दर्दनाक हादसा, बच्चों समेत 5 लोग जिंदा जले

kanpur fire news: कानपुर देहात के बंजारा डेरा में एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे पूरे परिवार की मौत हो गई। पति-पत्नी और तीन बच्चों समेत पूरा परिवार जिंदा जलकर खाक हो गया।

Kanpur Fire News

Kanpur Fire News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (kanpur dehat) से सामने आई है। यहां एक झोपड़ी में आग लग जाने की वजह पति-पत्नी और तीन बच्चों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त जब सभी लोग झोपड़ी में सो रहे थे। इस हादसे में सतीश की मां गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ पांच मौतों से जिले में हड़कंप मच गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह घटना कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बंजारा डेरा गांव में हुई है। गांव निवासी सतीश (30), उनकी पत्नी काजल (26) वर्ष और तीन बच्चे अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। शनिवार (11 मार्च) देर रात अचानक झोपड़ी में आग लगने से चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पति-पत्नी समेत 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, आग बुझाने में सतीश की मां रेशाम भी गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सभी मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर से दमकल विभाग के जवान गाड़ी लेकर पहुंचे और आग बुझाई।

Recommended Video

    कानपुर: अनुराधा नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा मेला, हजारों लोग करेंगे गंगा स्नान

    एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जिस छप्पर के नीचे परिवार सो रहा था वहां एक केबिल लटक रहा था। गांव के लोगों ने भी पूछताछ में बताया है कि छप्पर के नीचे बल्ब लगा था। इससे आशंका है कि रात में परिवार सो गया है इसके बाद शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इससे परिवार की जलकर मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि वह अन्य कारणों की जांच भी करा रहे हैं। फील्ड यूनिक को बारीकी से हर साक्ष्य संकलन के लिए लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+