Kanpur: बिधनू में ग्राम प्रधानपति की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, दोस्त को छोड़कर लौट रहे थे घर

kanpur crime news: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। यहां बकौली की ग्राम प्रधान के पति की कुल्हाड़ी काटाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जो वह अपने दोस्त को छोड़कर वापसा अपने घर लौट रहे थे। प्रधानपति का शव घर से डेढ़ किमी दूर खडंजे के किनारे पड़ा मिला।

शव मिलने की सूचना पर बिधनू पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदत से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस हत्याकांड के बाद बकौली गांव में तनाव बना हुआ है।

kanpur crime news hindi

फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, श्रीराम पांडेय (54) बिधनू थाना क्षेत्र के बकौली गांव के रहने वाले हैं और पेश से किसान थे। श्रीराम पांडेय दो बार प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में श्रीराम पांडेय की पत्नी सरोज पांडेज ग्राम प्रधान हैं। परिवार में एक बेटा लवकुश दो शादीशुदा बेटियां ज्योती व आरती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीराम पांडेय प्रधानी का कामकाज देखते थे। श्रीराम पांडेय के बेटा लवकुश ने बताया कि 2 जुलाई की देर शाम करीब आठ बजे बकौली निवासी राम कुमार के साथ सब्जी लेने बाजार गए हुए थे। इसके बाद से वापस नहीं लौटे। 3 जुलाई की सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और ग्रामीणों से पूछा, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद राम कुमार के घर पहुंचे। जहां रामकुमार ने बताया कि देर रात करीब सवा दस बजे श्रीराम उन्हें घर छोड़कर निकल गए थे। मृतक श्रीराम पांडेय के भतीजे रेवतीरमण ने बताया कि उन्हें खोजते हुए छोटी बकौली पहुंचे तो करीब 200 मीटर दूर श्रीराम पांडेय का खून से लथपथ शव दिखाई दिया।

वहीं, पास में उनकी बाइक भी गिरी पड़ी थी, जिसके बाद रेवतीरमण ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस दौरान पुलिस को मौके से श्रीराम पांडेय का मोबाइल, सब्जी का झोला, व दो चश्मे को कब्जे में ले लिया। जिसके से एक चश्मा किसी अन्य का था। पुलिस को आशंका है कि एक चश्मा हत्यारे का है। रेवतीरमण ने पुलिस को बताया कि जब वह चाचा श्रीराम पांडेय को खोजते हुए छोटी बकौली से गोसरा गांव वाली कच्चे रास्ते (खडंजा) पर पहुंचे तो उन्हें चाचा की बाइक दिखाई थी।

जब पास पहुंचे तो उनका शव बाइक ने नीचे दबा मिला। वहीं उनके माथे और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे। बाइक में कोई खरोंच के निशान थे। एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम बकौली निवासी श्रीराम पांडेय का शव चकरोड पर मिला है। उनकी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+