Kanpur: डॉक्टर की बीवी के इश्क में हत्यारा बना एयरफोर्स सार्जेंट, दोस्त का सर पत्थर पर पटक-पटक की हत्या
kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 12 साल पुराने दोस्त और एयरफोर्स में सार्जेंट ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपित ने बताया कि उसके डॉक्टर की पत्नी से संबंध थे।

Kanpur Crime News: दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। यहां पूर्व मंत्री देवीबख्श सिंह के नाती व डेंटल सर्जन डॉ. गौरव प्रताप सिंह की हत्या पत्थर पर सर पटक-पटक कर कर दी गई। इस हत्याकांड का पुलिस खुलासा करते हुए डॉ. गौरव प्रताप सिंह के 12 साल पुराने दोस्त और एयरफोर्स में सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए मुदित श्रीवास्तव ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है और इस हत्याकांड के पीछे की जो वजह बताई है वो काफी चौंकाने वाली है।
यह मामला कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र का है। चकेरी पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 मार्च को डेंटल सर्जन डॉ. गौरव प्रताप सिंह की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी थाना चकेरी में दर्ज कराई थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जांच मृतक के 12 साल पुराने दोस्त मुदित श्रीवास्तव तक पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर मुदित श्रीवास्तस से कड़ाई से पूछताछ की।
पुलिस पूछताछ में मुदित श्रीवास्तव ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक गौरव सिंह की पत्नी से मेरे संबंध थे। जिस बात की जानकारी मृतक गौरव सिंह को हो गई थी। अभियुक्त को यह भय था कि डॉक्टर गौरव सिंह कभी भी अभियुक्त मुदित श्रीवास्तव को हानी पहुंचा सकता है। जिस कारण अभियुक्त द्वार इस घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त की निशादेही पर गाड़ी क्रेटा व मृतक के मोबाइल को तोड़ के फेंकने के अवेशष बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में मुद्रित श्रीवास्तव ने बताया कि 13 मार्च को वह अपने दोस्त डॉ. गौरव प्रताप सिंह के घर गया। इस दौरान हत्यारोपी ने डॉक्टर को शराब पिलाई और उसकी क्रेटा कार से चकेरी स्थित शराब की दुकान पर ले गया। वहां भी उसे पर्याप्त मात्रा में शराब पिलाई। जब डॉक्टर बेहोशी ही अवस्था में हो गया तब अभियुक्त मुदित द्वारा सर्विस लैन पर लगे पत्थर पर सर पटक-पटक कर हत्या करके मृतक की लाश को सूनसान इलाके में फेंक दिया।
पत्नी से ज्यादा दोस्त पर था भरोसा
परिजनों ने बताया कि डॉ. गौरव को अपनी पत्नी से ज्यादा 12 साल पुराने दोस्त मुदित पर भरोसा करते थे। उनका मुदित के साथ रुपये का लेन देन भी चलता था। पांच साल पहले जब मुदित लुधियाना में तैनात था तब उसने कैंटीन से गौरव के लिए एक क्रेटा कार खरीदी थी, जिसके पैसे गौरव ने दिए थे। कार मुदित के ही नाम थी लेकिन डॉ. गौरव उसे चलाते थे। दोनों पिछले साल एक साथ घूमने लद्दाख भी गए थे। परिजनों ने बताया कि मुदित मूलरूप से उन्नाव का ही रहने वाला था, लेकिन हर शनिवार और रविवार को उन्नाव से कानपुर आता था।
Recommended Video

डॉक्टर की पत्नी ने लगाया आरोप
डॉक्टर की पत्नी पुलिस को बताया कि आरोपी को उनके पति ने 50 लाख का कर्ज दिया था, जिसे वह चुकाना नहीं चाह रहा था इसलिए उसने हत्या कर दी। इतना ही नहीं, डॉक्टर की पत्नी ने दावा किया कि जब डॉ. गौरव सिंह घर से निकले थे, तो उनकी कार में साढ़े सात लाख रुपए रखे थे। कार में साढ़े सात लाख रुपए नहीं मिले हैं, और आरोपी भी पैसों के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications