Kanpur: GRPF से निलंबित सिपाही की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, एक नहीं 3-3 महिलाओं से बनाए सम्बन्ध
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक शख्स की एक महिला द्वारा जमकर पिटाई की जा रही है। उस वीडियो में मार खा रहा शख्स यही निलंबित सिपाही है और पीट रही महिला इसकी दुसरे नंबर की प्रेमिका है।
भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की 2015 में रिलीज हुई फिल्म "किस किसको प्यार करूं" अगर आपने देखी होगी तो आज आपको इस मूवी की याद जरूर आने वाली है। ऐसा इसलिए क्यूंकि जिस तरह इस फिल्म में कपिल शर्मा 3-3 पत्नियों के चक्कर में पड़ के अपना हाल बेहाल कर लेते हैं, ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी एक जीआरपीएफ का निलंबित सिपाही है जिसने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक शख्स की एक महिला द्वारा जमकर पिटाई की जा रही है। उस वीडियो में मार खा रहा शख्स यही निलंबित सिपाही है और पीट रही महिला इसकी दुसरे नंबर की प्रेमिका है। मामला पुलिस तक जा पंहुचा है और जो कहानी सामने निकल कर आ रही है, वाकई हैरान कर देने वाली है।

जीआरपीएफ में तैनात था दुर्गेश कुमार
दरअसल, इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी से पर्दा उठाया जाए तो पता चलता है कि पूरा वाक्या आज से 10 साल पहले का है, जब आगरा में जीआरपी विभाग में तैनात आरक्षी दुर्गेश कुमार की मुलाकात इस महिला से हुई थी। पीट रही महिला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज से करीब 10 साल पहले से उनकी और दुर्गेश की दोस्ती थी। धीरे धीरे दोनो के बीच दूरियां घटती चली गईं और दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। उन्होंने बताया कि तभी दुर्गेश और ज्योति ( वीडियो में पिटाई कर रही महिला ) ने मंदिर में जाकर शादी भी की थी और दोनों ख़ुशी ख़ुशी साथ रह रहे थे। मगर आज से 3 साल पहले ज्योति को पता चला कि दुर्गेश ने बिना बताए 2015 में अपने घरवालों की मर्जी से पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है।

कहानी पूरी फ़िल्मी है, 3-3 महिलाओं को दिया धोखा
इसका मतलब यह था कि ज्योति को अँधेरे में रखते हुए 2015 में दुर्गेश ने एक और शादी कर ली थी जो की पूरी तरह मान्य थी। ज्योति ने इसकी लिखित तहरीर बर्रा थाने में दी और आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर इसने मेरा कई सालों तक फायदा उठाया है। इसके बाद इस महिला और दुर्गेश की पत्नी को बुलाया गया और बातचीत करवाई गई जिसमे यह सिद्ध हुआ कि दुर्गेश ने ज्योति को धोका दिया है और 2015 में किसी और से शादी कर ली है जो अब उसी के घर सास ससुर के साथ रहती है। वहीं ज्योति द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस की कार्यवाही चल ही रही थी कि आज से करीब 8 महीने पहले दुर्गेश का एक और राज खुल जाता है।
ज्योति को पता चलता है कि दुर्गेश का एक और महिला से नाजायज सम्बन्ध है। यानी दुर्गेश की ज़िंदगी में तीसरी महिला भी है जिसके साथ वह पिछले कुछ समय से रह रहा है। बता दें कि 3 साल पहले हुई शिकायत के बाद न तो दुर्गेश ज्योति के साथ रहता था और न ही अपने घर। यह जानकारी मिलते ही ज्योति ने तत्काल थाने जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी और लिखित तहरीर देकर फिर शिकायत कर दी। इस दौरान दुर्गेश की पत्नी और घरवालों को भी ज्योति ने बुलाया और दिखाया कि यह हम दोनों को ही धोखा दे रहा है। पुलिस ने इस बार दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिछले महीने ही दुर्गेश को यूपी पुलिस से बर्खास्त कर दिया।

धमकी देने आया था, इसलिए पीट दिया
इसके बाद मीडिया द्वारा महिला से आज हुई मारपीट के बारे में पुछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका घर यहीं नौबस्ता में स्थित एक वाटर पार्क के पास है। वह अक्सर टहलने घूमने इस वाटर पार्क में आ जाया करती हैं। ज्योति के कहे अनुसार आज दुर्गेश ने मुझे मिलने बलाया था। मई गई तो दुर्गेश मुझे शिकायत वापस लेने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो जान से मार दूंगा। थोड़ी बहस के बाद उसने मेरा गला दबाना शुरू कर दिया इसलिए मैंने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान वहां खड़े लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
साथ ही महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाएं हैं। उन्होंने कहा कि जब मौके पर पुलिस आई तो वह भी एक ही विभाग का होने के चलते दुर्गेश का पक्ष लेने लगी। उन्होंने उल्टा मुझपर ही यह सब करने और षड्यंत्र के तहत वीडियो वायरल करने का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने बताया पति-पत्नी का आपसी विवाद
वही इस पूरी घटना पर पुलिस के उच्च अधिकारीयों का कहना है कि आज सुबह सोशल मीडिया पर एक स्त्री और पुरुष की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जब वीडियो की जांच की गई तो पता चला की यह वीडियो नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने महिला और दुर्गेश से पूछताछ की तो पता चला कि यह महिला उसी की पत्नी है और यह इनका आपसी विवाद है। इसी क्रम में यह भी प्रकाश में आया की दुर्गेश जीआरपीएफ में सिपाही रहे हैं और इसी महिला के एक शिकायत पत्र की वजह से दुर्गेश को पिछले महीने बर्खास्त किया गया था। आगे की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि पुलिस महकमे से लेकर जीआरपी विभाग में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications