Kanpur: ट्रकों की टक्कर से ऑटो के उड़ गए परखच्चे, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 5 घायल
Kanpur Accident News: कानपुर जिले दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जिसकी चपेच में एक तेज रफ्तार ऑटो भी आ गया। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kanpur News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आई है। यहां दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जिसकी चपेच में एक तेज रफ्तार ऑटो भी आ गया। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसे मंगलवार की सुबह घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक तेज रफ्तार ऑटो ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हैलट, कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र निवासी चालक मनोज (25) घाटमपुर से ऑटो में सवारियां बैठाकर अमौली जा रहा था।
Recommended Video

इसी दौरान जहानाबाद रोड पर स्थित अंबर सिंह का डेरा गांव के पास ओवर टेक करने में दो ट्रकों की टक्कर के दौरान उनकी चपेट में ऑटो भी आ गया। हादसे में ऑटो सवार 16 वर्षीय किशोरी और एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
वहीं, ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications