महज एक गलती, पानी की बाल्टी में गिरी मासूम, गयी जान
कानपुर। जरा सी लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। कानपुर में मासूम बच्चे की पानी के बाल्टी में गिरने से मौत हो गयी है।

कानपुर के कल्याननपुर स्थित शिवली रोड स्थित अपने मकान में रहने वाली किरन के दो बच्चों के साथ रहती थी।
लेकिन जिस वक्त किरन अपनी बड़ी बेटी को छोड़कर कुछ सामान लेने चली गयी । लेकिन तभी बड़ी बच्ची भी मां के पीछे-पीछे चल देती है।
किरण की छोटी बेटी कुसम अचानक पानी की बाल्टी मे गिर गयी यही नहीं जब किरन वापस आयी तो उसकी बेटी की सांसे थम गयी थी। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर जब किरन पहुंची तो अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
महिला कवाब पराठे का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications