कानपुर पुलिस स्टेशन से फरार हुआ जुगनू चोर, तीन घंटे तक ही थाने में रख पाई पुलिस

कानपुर। जुगनू चोर पिछले काफी समय से कानपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इतना ही नहीं, उसका यह डायलॉग 'मुझे देख ताले भी मुस्कुराते हैं' भी कानपुर में काफी फेमस है। हालांकि, चमनगंज पुलिस ने सोमवार को जुगनू चोर को कड़ी मशक्कत के पकड़ तो लिया। लेकिन, पुलिस उसे तीन घंटे तक ही जेल में रख पाई। तो वहीं, अब लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

jugnu thief escaped from kanpur police station lockup after three hours

कानपुर जिले के चमनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला जावेद उर्फ जुगनू शातिर किस्म का चोर है। जुगनू इतना शातिर चोर है कि वह पलक झपकते ही ताले पर हाथ साफ कर देता है। जुगनू चोर फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। जुगनू पर शहर के विभिन्न थानों में 37 मुकदमे हैं। हालांकि, चमनगंज पुलिस ने सोमवार को जुगनू चोर को कड़ी मशक्कत के पकड़ तो लिया। लेकिन, पुलिस उसे तीन घंटे तक ही जेल में रख पाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुगनू चोर को हवालात में बंद ही किया गया था कि उसने अपना पुराना डायलॉग दोहराया और टॉइलट का बहाना बताकर हवालात से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय के मुताबिक, जावेद उर्फ जुगनू पर लगभग 37 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जुगनू टॉइलट जाने के बहाने गया और वहां से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सीओ ने बताया कि थाने से शातिर चोर जावेद उर्फ जुगुनू के फरार होने के संबंध में लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मियों और आरोपी पर धारा 221, 223, 224 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+