कानपुर में रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी राजेश यादव के ठिकानों पर IT का छापा
कानपुर, 03 अगस्त: आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह कानपुर में रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी राजेश यादव के ठिकाने पर छापा मारा। झांसी में जारी छापेमारी के बीच कानपुर में एक और बड़े कारोबारी के घर छापा पड़ने से हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि कारोबारी राजेश यादव के घर पर अब भी आईटी विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी को झांसी में हुई कार्रवाई से जोड़ कर देखा जा रहा है। आसपास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात है।
Recommended Video

कानपुर के कल्याणपुर में रहते हैं राजेश यादव
रियल एस्टेट कारोबारी राकेश यादव कल्याणपुर के नवशील धाम में मकान नंबर ए-77 में रहते हैं। बुधवार की सुबह उनके घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। घर पर रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, राजेश यादव के रियल एस्टेट कंपनी घनाराम इंफ्रा से संबंधों की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि घनाराम इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता श्याम सुंदर यादव की है और बुधवार की सुबह से ही वहां आईटी की टीम छापेमारी कर रही है। फिलहाल, कानपुर में भी राजेश यादव के घर के भीतर छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है और आयकर विभाग की तीन टीमें घर के भीतर दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई हैं।
बता दें, राकेश यादव का रीयल एस्टेट, प्लास्टिक फैक्ट्री, जींस निर्माता, छपाई कारोबार सहित कई प्रतिष्ठान हैं। आयकर विभाग की टीम ने यादव के घर, कारगिल पेट्रोल पंप, फैक्ट्री, उन्नाव स्थित फैक्ट्री और दिबियापुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में छापा मारा है। इससे पहले कानपुर की आयकर विभाग की टीम ने झांसी शहर के 8 बड़े कारोबारियों और बिल्डरों के आवास, कंपनी और तमान ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें बसेरा बिल्डर्स और घनाराम कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications