पुलिस और पति दोनों उलझन में! पत्नी की जगह दूसरी महिला का कर दिया अंतिम संस्कार, ऐसे खुला राज

UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। कानपुर जनपद में एक पति अपनी पत्नी के जगह दूसरी महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं घर पर तेरहवीं की तैयारी भी चल रही थी।

इसी दौरान महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पति को जब पता चला कि करने वाली महिला गर्भवती नहीं थी तो वह हैरान रह गया। उसके बाद उसने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती थी जबकि करने वाली महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्भवती होने का जिक्र नहीं है।

husband cremated another woman

अब जब यह मामला सामने आया है तो पुलिस और महिला का पति दोनों ही असमंजस में हैं। पुलिस इस बात को लेकर परेशान है कि जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया वह कौन थी, इसके अलावा पति इस बात को लेकर परेशान है कि उसकी पत्नी अब कहां है?

आईए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर जनपद के गुजैनी थाना क्षेत्र का है। गुजैनी थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय कुमार की शादी इसी साल 12 मार्च को कोमल नामक एक युवती से हुई थी। विजय बेकरी का काम करता है। शादी के बाद सब ठीक-ठाक चल रहा था इसी दौरान 18 अक्टूबर को कोमल घर से अचानक गायब हो गई।

कोमल के गायब होने के बाद उसका पति विजय उसकी काफी खोजबीन किया। ऐसे में जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने गुजैनी थाने में 19 अक्टूबर को गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान 20 अक्टूबर को गुजैनी थाना क्षेत्र के पांडव नगर में एक महिला की लाश मिली।

महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने विजय और उसके साले धीरज को पहचान करने के लिए बुलाया। धीरज ने उसकी पहचान अपने बहन के रूप में की। उसके बाद मरने वाली महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर पोस्टमार्टम के बाद लाश मिलने पर विजय द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो विजय हैरान रह गया। विजय का कहना था कि उसकी पत्नी 6 माह की प्रेग्नेंट थी। मरने वाली महिला के पोस्टमार्टम में गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। ऐसे में जिसको उसने अंतिम संस्कार किया है वह उसकी पत्नी नहीं हो सकती। अब इस मामले को लेकर पुलिस तथा विजय दोनों उलझन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+