कानपुर: गर्ल्स हॉस्टल में स्वीपर ने बनाया लड़कियों का नहाते हुए अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर, 30 सितंबर: चंडीगढ़ एमएमएस कांड से पूरे देश हड़कंप मचा गया था। ऐसा ही कुछ मामला अब उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है। यहां रावतपुर इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल का स्वीपर लड़कियों का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो स्वीपर के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। स्वीपर की गिरफ्तार के बाद हॉस्टल से सभी पुरुष कर्मचारी फरार हो गए हैं।

A worker of Kanpur Girls Hostel taken into custody after a NEET aspirant filed a complaint

यह मामला कानपुर नगर के रावतपुर थाना क्षेत्र का है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि आरोपी कर्मचारी छात्राओं का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाता है। छात्राओं द्वारा पुसिल की गई शिकायत के बाद हॉस्टल के सभी पुरुष कर्मचारी फरार हो गए। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में पांच पुरुष कर्मचारी हैं और इस गर्ल्स हॉस्टल में 55 लड़कियां रहती हैं। वहीं, रातों-रात लड़कियों ने भी हॉस्टल खाली कर दिया और अपने घर लौट गईं।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी करने वाली लड़कियां रहती हैं। हॉस्टल से वापस अपने घर जा रही एक लड़की ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हॉस्टल के कर्मचारी को अश्लील वीडियो बनाते हमने रंगे हाथों पकड़ा, जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई सारे वीडियो निकले। इस दौरान लड़कियों ने हॉस्टल के वार्डेन पर आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने मामले को ठंडा करने का दबाव बनाया था।' हालांकि, छात्राओं के हंगामे के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

एसीपी दिनेश कुमार ने कहा, 'कर्मचारी को हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।' बताया कि आरोपी कर्मचारी पिछले 08 सालों काम कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+