खेत में दवा छिड़क रहा था युवक, तभी अचानक अजगर पर पड़ गया पैर, आ गया पूरा गांव
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के भितरगांव विकास खंड के देवरा गांव में एक 9 फीट लंबा अजगर निकल आया। एक युवक जब अपने खेत में काम कर रहा था तभी उसका पैर अचानक उस अजगर पर पड़ गया। उसे देख वह घबरा गया। मौके पर किसानों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस बुलाई गई। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दे दी गई। हालांकि, वन विभाग का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

ऐसे में स्थानीय लोगों ने हिम्मत रखकर खुद ही अजगर को पकड़ा। उस अजगर को गांववालों ने एक बोरी में बंद किया। काफी मशक्कत के बाद वे सफल हुए। एक गांव वाले ने बताया कि अजगर ने दो बार भाग निकलने का प्रयास किया। मगर, आखिर में उसे काबू कर ही लिया गया। काफी देर बाद वन्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद उस अजगर को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया।

जिस युवक को वह अजगर मिला, उसने बताया कि अजगर करीब 9 फुट लंबा था। मैं खेतों में दवा डाल रहा था। तभी उस पर पैर पड़ गया। उसे देख किसानों में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बात की जानकारी वन्य विभाग की टीम को दी। मगर, दो घंटों तक वन्य विभाग का कोई भी कर्मी वहां नहीं पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications