14 साल की ममेरी बहन को लेकर भागा 25 साल का युवक, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली किशोरी की लाश
एक 25 साल के युवक को अपने मामा की 14 साल की नाबालिग बेटी से प्रेम हो गया। शादी करने की जिद पर दोनों 20 दिसंबर को घर से भाग गए। परन्तु अगले ही दिन लड़की की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक 25 साल के युवक को अपने मामा की 14 साल की नाबालिग बेटी से प्रेम हो गया। शादी करने की जिद पर दोनों 20 दिसंबर को घर से भाग गए। परन्तु अगले ही दिन लड़की की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृत लड़की के पिता ने अपने साले के बेटे विशाल पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। फ़िलहाल आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

14 वर्षीय ममेरी बहन पर थी गन्दी नजर
दरअसल, कानपुर के गोविंद नगर का रहने वाला विशाल अपने मामा की लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। 20 दिसंबर को छात्रा कोचिंग में पढ़ने गई थी और वहां से गायब हो गई थी। जिसके बाद लड़की के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई और अपने साले के बेटे विशाल पर बेटी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया, क्योंकि दोनों अक्सर साथ में रहते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढना शुरू किया और 21 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। पुलिस ने तुरंत ही इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी।

पिता ने लगाया पुलिस पर आरोप
वहीं दूसरी ओर मृत किशोरी के पिता ने पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए कहा है कि हम अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने चौकी गए थे परन्तु चौकी इंचार्ज हमारी कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने हमारी रिपोर्ट दर्ज करने की जगह हमें यह कह कर वहां से भगा दिया कि जब लड़की मिल जाएगी तो तुम्हे बता देंगे। फिर इसके बाद अगले दिन सुबह 4 बजे फ़ोन किया और कहा कि तुम्हारी लड़की मिल गई है और कल थाने आ जाइये। इसके बाद जब हम वहां पहुंचे तो इन्होने फ़ोन में फोटो दिखाकर हमसे शिनाख्त करवाई। इसके बाद जब हमने इनसे पुछा कि बॉडी कहाँ है तो इन्होने हमें बताया कि मोर्चरी भेज दिया है।

एसपी ऑफिस में भी नहीं मिले अधिकारी
किशोरी के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना को 8 दिन हो गए हैं और अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात तो यह है कि आज हम एसपी ऑफिस आए हैं तो यहाँ अधिकारी भी मौजूद नहीं है। बताया जा रहा है कि डीसीपी साउथ एडीजी भानु भास्कर की फेयरवेल पार्टी में गए हुए थे।
फर उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन हमारी एक नहीं सुन रहा है। उल्टा हमें इधर से उधर टहला रहे हैं। और तो और हमपर यह दबाव बनाया जा रहा है कि किसी नेता या मीडिया के पास जाने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस अपने हिसाब से कार्यवाही कर रही है। उनका कहना है कि अभी तक एक भी अपराधी पकड़ा नहीं गया है।
Recommended Video


जल्द होगा इस हत्याकांड का खुलासा
वहीं पुलिस का इसपर कहना है कि 21 दिसंबर 2022 को थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बच्ची की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा जानकारी कर के उनके परिवार को सूचित किया गया। तब पता चला कि मृत बच्ची एक दिन पहले यानी 20 दिसंबर 2022 को बच्ची अपनी कोचिंग गई थी और लापता हो गई थी। इस मामले में परिवार के द्वारा आशंका जताई गई है कि उन्ही के दूर के सम्बन्धी का बेटा विशाल हमारी बेटी से शादी करना चाहता था और उसी ने उसका अपहरण कर के हत्या की है। बता दें इस पूरे मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications