UP News: एक ही चिता पर हुआ बुजुर्ग जोड़े का अंतिम संस्कार, हैरान कर देगी ये Love Story, जाने कहां का है मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से एक हैरान कर देने वाली Love Story सामने आई है। कन्नौज जनपद में पति पत्नी में इतना प्रेम था की पत्नी की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद पति की भी सांसे थम गईं।
इतना ही नहीं पति-पत्नी एक साथ मौत हो जाने के बाद दोनों का अंतिम संस्कार ही एक ही चिता पर किया गया। इस प्रेम कहानी को लेकर जहां लोगों में चर्चा चल रहा है वहीं वृद्ध दंपति की मौत के बाद परिवार के लोग दुखी हैं।

पूरा मामला कन्नौज जनपद की चपुन्ना इलाके के रसूलपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में 80 वर्षीय किसान बडेलाल अपनी 75 वर्षीय पत्नी राजबेटी तथा परिवार के साथ रहते थे। बीते बुधवार की दोपहर में करीब एक बजे ठंड लगने के चलते पति-पत्नी अलाव जलाकर बैठे थे।
इस दौरान राज देवी वहां से उठीं और अपने कमरे में चली गई। पत्नी के कमरे में जाने के बाद पति बड़ेलाल काफी देर तक इंतजार करते रहे। उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी तो पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया।
पत्नी द्वारा आवाज न देने के बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे विनोद को आवाज लगाई। उन्होंने बेटे से राजबेटी वह पानी देने के लिए कहा। पिता के कहने पर बेटा कमरे में सो रही मां को पानी लेकर गया तो देखा की मां की मौत हो गई है।
उसके बाद बाहर आकर अपने पिता से उसने मां की मौत के बारे में बताया। पत्नी राजबेटी की मौत की बात सुनकर बड़े लाल की आंखों में आंसू आ गए और वह वहीं पर लेट गए। थोड़ी देर में उनकी भी सांसें थम गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बड़े लाल खेती करते थे और पति-पत्नी दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। बड़े लाल जब खेतों में काम करने जाते थे तो उनकी पत्नी भी उनके साथ खेतों में काम करने जाती थी। दोनों की मृत्यु के बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। यह प्रेम कहानी इलाके के लोगों के बीच चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications