कन्नौज: हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात का सिर हुआ अलग, पेट में रह गया धड़
Kannauj News, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों की गैर मौजूदगी में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला को स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने की कोशिश की, तो बच्चा पेट में फंस गया। स्टाफ नर्स ने बच्चे को जोर लगाकर खींचा कि नवजात की गर्दन धड़ से अलग हो गई और धड़ पेट में ही फंस गया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर महिला को निजी अस्पताल ले गए और ऑपरेशन से पेट में फंसा शेष हिस्सा बाहर निकलवाया।

तीन घंटे तक नहीं पहुंचा डॉक्टर
मीडिया खबरों के अनुसार, कन्नौज जिले के ठठिया थाना के गांव सिसइयनपुरवा निवासी पुनीत की 25 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। पुनीत सुबह साढ़े सात बजे सीमा को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां सीनियर डॉक्टर के इंतजार में सीमा तीन घंटे तक तड़पती रही, लेकिन डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर स्टाफ नर्सों ने सीमा को भर्ती कर प्रसव कराना शुरू किया। इसी दौरान नवजात का सिर हाथ में आ गया और धड़ पेट के अंदर फंसा रह गया।

परिजनों ने किया हंगामा
इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख कर्मचारियों ने नवजात का सिर परिजनों को थमा दिया और वहां से भाग गए। हालत बिगड़ती देख परिजन सीमा को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां ऑपरेशन के जरिए पेट में फंसा नवजात का धड़ बाहर निकलवाया। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। पुनीत ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से सीमा की जान भी जा सकती थी।

क्या कहते है अधिकारी
वहीं, सीएमएस दिलीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पेट में नवजात की मौत हो गई थी। नवजात पूरी तरह से गल गया था। इसके अलावा गांव में किसी दाई ने प्रसव कराने का प्रयास किया था। यही कारण है कि प्रसव के दौरान ऐसा हुआ। वहीं, सीएमओ डाक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मामले की जांच कराएंगे। यदि कोई दोषी होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- कन्नौज सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications