पुलवामा शहीद की पत्नी को सौंपी गई डेढ़ एकड़ जमीन, मदद पाकर हुईं भावुक

kannauj news, कन्नौज। जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवान प्रदीप यादव की पत्नी को जिला प्रशासन ने डेढ़ एकड़ जमीन सौंपी है। उनके पैतृक गांव में ही प्रशासन की ओर से जमीन का पट्टा कर उसके कागजात शहीद की पत्नी को सौंपे गये। पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद के कायमगंज से आए व्यापरियों ने भी अपनी ओर से एक लाख एक हजार रुपए का चेक डीएम के हाथों शहीद की पत्नी को दिलवाया। मदद पाकर शहीद की पत्नी भावुक हो गईं।

pulwama martyr pradeep yadav wife get emotional after get help from district administration

डीएम ने कहा- शहीद के परिवार को हर मुमकिन मदद की जाएगी

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी घटना में सीआरपीएफ के जवान प्रदीप यादव की शहादत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद से लोगों की हमदर्दी शहीद के परिवार से बढ़ी है। शासन की ओर से भी पीड़ित परिवार को 25 लाख की मदद की गई है। उसी कड़ी में जिला प्रशासन ने शहीद की पत्नी को डेढ़ एकड़ जमीन का पट्टा का कागज सौंपा। कलक्ट्रेट पहुंचे तिर्वा के एसडीएम महेन्द्र पाल सिंह ने डीएम की मौजूदगी में शहीद की पत्नी नीरज यादव को जमीन का कागज सौंपा। जमीन का कागज पाकर शहीद की पत्नी भावुक हो गईं। इस दौरान डीएम ने कहा कि शहीद के परिवार को हर मुमकिन मदद की जाएगी।

pulwama martyr pradeep yadav wife get emotional after get help from district administration

व्यापारियों ने डीएम के हाथों दिलवाई चेक

फर्रुखाबाद के कायमगंज से आए व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कायमंगज नगर इकाई, शुभ प्रयास समिति, नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों की ओर से इकट्ठा किए गए एक लाख एक हजार रुपए की चेक लेकर यहां कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम रविंद्र कुमार के हाथों यह चेक शहीद की पत्नी नीरज यादव को सौंपा गया। इस दौरान कायमगंज से आए रामप्रकाश यादव, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, आसिफ मंसूरी, अतुल गुप्ता, सतीश अग्रवाल, मुकेश दुबे आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+