कन्नौज: प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार खुद को उड़ाया, लड़के की मौत

Kannuj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में प्यार में पागल प्रेमी ने युवती को गोली मारकर खुद को गोली से उड़ा लिया। एकतरफा प्यार में हुए इस सनसनीखेज मामले में प्रेमी की मौत हो गयी, जबकि युवती को गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर ग्रामीण ऑनर किलिंग की बात कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

man killed himself after shot girl in kannauj

सुबह-सुबह खेत से आयी गोली चलने की आवाजें

पूरा मामला कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के हिम्मापुर्वा गांव का है। यहां की रहने वाली 21 वर्षीय प्रीति उर्फ सोनी गांव में ही एक निजी स्कूल की टीचर है। लड़की मां रमा देवी ने बताया कि सुबह जब प्रीती शौच के लिये घर से निकली थी। कुछ ही देर बाद गोली चलने की दो आवाजें हुईं। गोली की आवाज सुनकर पूरा गांव खेत की तरफ भागा। खेत मे खून से लथपथ पड़े सोनी और सतीश तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

man killed himself after shot girl in kannauj

लड़के की मौत, लड़की की हालत गंभीर

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने गम्भीर घायल सोनी का इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में गोली मारकर सुसाइड करने की बात कर रही है।

man killed himself after shot girl in kannauj

क्या कहती है पुलिस

एएसपी कन्नौज केसी गोस्वामी का कहना है कि पुलिस को घायल लड़की के होश में आने का इंतजार है। उसके पूछताछ के बाद सच्चाई का पता चल पाएगा। बता दें, गांव में कुछ ग्रामीण इसे हत्या तो कोई इसे प्यार में पागलपन बता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+