शादी से एक दिन पहले युवक ने प्रेमिका संग लगाई फांसी, पेड़ से लटकते मिले शव

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बारात जाने के एक दिन पहले एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई, जिसके बाद दोनों थाने की पुलिस ने आपस में मामला निपटाते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Recommended Video

    शादी से एक दिन पहले युवक ने प्रेमिका संग लगाई फांसी, पेड़ से लटकते मिले शव
    man hangs himself with girlfriend before one days of marriage in kannauj

    गांव की युवती से प्यार करता था युवक

    कोतवाली क्षेत्र छिबरामऊ के ग्राम हमीरपुर में नव युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मवीर का अपने ही गांव की पूजा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के बताए जाते हैं। लड़के की एक दिन बाद बारात जानी थी। धर्मवीर और पूजा दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे। दोनों ने एक दिन पहले घर से गायब हो गए थे, अगले दिन सुबह जयदेव शास्त्री जूनियर हाई स्कूल के पीछे आम के पेड़ पर दोनों के फंदे से लटके शव मिले। दोनों एक ही दुपट्टे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

    पीएम के लिए भेजे गए शव, पुलिस कर रही जांच

    तत्काल पुलिस मौके पर सूचना दी। दो थानों के बीच हुई घटना निगोह मौजा अंतर्गत हुई इस घटना में छिबरामऊ और विशुनगढ़ दोनों ही थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और फिर दोनों प्रेमी युगल के शवों को उतारने को लेकर सीमा विवाद में उलझ गए। काफी देर तक दोनों ही थाने के प्रभारी आपस में एक दूसरे पर मामले को टरकाते रहे, लेकिन आलाधिकारियों के आदेश के बाद दोनों ही थाने की पुलिस एक दूसरे का सहयोग करते हुए दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद की जांच और कार्रवाई छिबरामऊ पुलिस को सौंप दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+