Kannauj News: दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज से फेंका नीचे, देखने वाले भी रह गए हैरान, टूट गई शादी
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में जयमाल के दौरान स्टेज पर मौजूद दूल्हा सहेलियों के साथ पहुंची दुल्हन को उठाकर स्टेज से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उप

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कन्नौज में वरमाला हाथ में लेकर सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची एक दुल्हन को दूल्हे ने उठाकर स्टेज से नीचे फेंक दिया। दूल्हे द्वारा की गई हरकत से वहां हड़कंप मच गई।
वहीं स्टेज से नीचे फेंके जाने के बाद दुल्हन बेहोश हो गई। परिजन दुल्हन को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
यह पूरा मामला कन्नौज जनपद के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इटावा के रहने वाले एक युवक की शादी कन्नौज जनपद में के ताला ग्राम की रहने वाली एक युवती से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की रात्रि में धूमधाम से बारात आई।
बारात के पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा उनकी खातिरदारी भी की गई। इस दौरान द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। स्टेज पर अपने साथियों के साथ दूल्हा मौजूद था और दुल्हन के आने का इंतजार भी करता रहा।
थोड़ी देर बाद जब दुल्हन अपने सहेलियों के साथ वरमाला हाथ में लेकर स्टेज पर पहुंची इस दौरान दुल्हन को देखकर दूल्हे का माथा ठनक गया। वरमाला तोड़कर फेंकने के साथ ही दूल्हे ने दूल्हन को उठाकर स्टेज से नीचे फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान बाराती पक्ष और घराती पक्ष के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। देखते ही देखते शादी का मंच संग्राम में तब्दील हो गया। इधर स्टेज से फेंके जाने के चलते दुल्हन बेहोश हो गई। उसे लेकर लड़की पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे।
निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर में उपचार के लिए रेफर कर दिया। कानपुर में दुल्हन का उपचार कराया गया। यह दौरान लड़की पक्ष के लोगों द्वारा दूल्हे के ऊपर नशे में होने का आरोप लगाया गया।
दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था और उसे दहेज में एसी नहीं मिली थी जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि दस लाख नगद और एक कार दहेज में दिए थे बावजूद इसके दहेज के लिए दूल्हे का लालच बढ़ता जा रहा था।
शादी वाले दिन विवाद हो जाने के बाद अगले दिन इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हो सका जिसके चलते दोनों की शादी नहीं हुई। इस बारे में थानाध्यक्ष देवेश कुमार पाल द्वारा बताया गया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दिया है। यदि तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications