घर से निकाला तो बीवी पहुंची थाने, फिर पति पहुंचा ससुराल और दे दिया तीन तलाक

कन्नौज। तीन तलाक कानून बनने के बाद लोगों में इसका खौफ नजर नहीं आ रहा है। आए दिन तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कन्नौज का है, जहां दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने से नाराज शौहर ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया का है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

husband went to wife home and gave her triple talaq

छिबरामऊ कोतवाली पहुंची सानिया बानो पुत्री राहत खान ने बताया कि उसका विवाह 4 जुलाई 2018 को जनपद फर्रुखाबाद में ग्राम करीमगंज निवासी मोहम्मद अजहर खान के साथ हुआ था। शादी के बाद पति अजहर खान और पूरे ससुरालवालों ने अतिरिक्त दहेज में मोटर साइकिल व एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर यह लोग मारपीट कर हाईवे पर छोड़ गए। यहां से वह मायके पहुंची। जिसके बाद छिबरामऊ में एसीजेएम कोर्ट में 22 जुलाई को दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

husband went to wife home and gave her triple talaq

मुकदमे की जानकारी होने से पति अजहर नाराज हो गया। जिसके बाद वह 8 अगस्त को अपनी ससुराल पहुंचा। उसने पत्नी से गाली-गलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इस मामले में अपने शौहर अजहर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और नए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+