7 साल की बच्ची से हैवानियत! पैर काटा, तेजाब डाला, आँखे निकाल लीं, दरिंदों ने बच्ची की खाल तक उधेड़ डाली
अगर दरिंदे का या हैवान का कोई चेहरा होता तो वो शायद इसी हत्यारे की तरह दिखता, जिसने एक 7 साल की मासूम बच्ची का ये हाल किया है। उसकी ऑंखें गल गईं, चेहरा जला दिया, पैर काट दिया और खेत में फेंक दिया।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का इतना गंदा खेल खेला गया है, जिसे देख हर किसी की आँखे नम हो गई है। लोगों में और परिजनों में भयानक आक्रोश है और बच्ची के हत्यारों को दर्दनाक सजा देने की मांग की जा रही है। दरअसल, 4 मई को तालाग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से लापता हुई बच्ची का शव मक्के के खेत में मिला। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव की हालत बहुत बुरी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रेप और मर्डर का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि बच्ची को जलाने का प्रयास भी किया गया है।

शादी समारोह से गायब हुई थी बच्ची
बता दें कि कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 मई को शादी समारोह था। यह बच्ची उसी दिन अचानक वहां से खेलते खेलते गायब हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी ढूँढा लेकिन वो कहीं नहीं मिली। बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस भी बच्ची की खोजबीन में लग गई।

6 मई को खेत मिला बच्ची का छत विछत शव
जिसके बाद 4 मई से लापता 7 साल की मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। मक्के के खेत में बच्ची का शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। बच्ची का शव मक्का के खेत में मिलने की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडिशनल एसपी अरविंद कुमार और सीओ सिटी प्रियंका बापजेयी समेत कई पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। यहां डॉग स्क्वायड ट्रेनर सुनील व मानवीर सिंह और फोरेंसिक टीम धीरज कुमार ने दुष्यंत व कुलदीप के साथ मिलकर साक्ष्यों का संकलन तो किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

हडि्डयों के ज्वाइंट खुले हुए, खाल उधड़ी हुई और आँखे गली हुई
बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार दोपहर एक बजे किया गया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्ची की हडि्डयों के ज्वाइंट खुले हुए हैं, यानी जोर दबाव से टूटी हैं। पूरे शरीर की खाल उधड़ी हुई है, चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका है, आंखें गल गई हैं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी हार्ड केमिकल या तेजाब से जलाया गया है।
शव तीन दिन पुराना, DNA कराया जाएगा
तेजाब है या कोई और केमिकल इसके लिए स्लाइड बनाई गई है। दो दिन से बॉडी पड़ी थी, तो शरीर के कुछ हिस्से में कीड़े भी पड़ गए हैं। बॉडी के नीचे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया है। इसलिए रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। शव तीन दिन पुराना है, बिसरा जांच के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का कारण पता चलेगा। बच्ची के DNA भी कराया जाएगा।

असहनीय है मृतक बच्ची की माँ का पीड़ा
वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्ची की माँ का कहना है कि "मैंने अपनी बेटी को गुड़िया की तरह सजा कर शादी में भेजा था। वह बहुत सुंदर लग रही थी। पता नहीं दरिंदों की नजर कब उस पर पड़ गई और वो उसे उठा ले गए। मैंने अपनी लाडो की आंखों में काजल लगाया था, दरिंदों ने उसे भी निकाल लिया, जला दिया।" उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि "मेरी बच्ची के साथ जिसने भी दरिंदगी की है, उसे भी उसी तरह मारा जाए। उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए।"

बच्ची के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
उधर पुलिस द्वारा 6 मई को गुमशुदगी के तहत मामला दर्ज किया गया था। बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसी केस में धारा को बढ़ाया है। अब किडनैपिंग के तहत मामला दर्ज करते हुए धारा-363 लगाई है। फिलहाल केस की गहनता से जांच की जा रही है। उस दिन के कुछ मोबाइल नंबर और शादी में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसपी ने केस को सॉल्व करने के लिए 4 टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications