Agra Lucknow Expressway Accident: तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के 4 की मौत
शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमे सवार 7 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार औरैया ज़िले का रहने वाला था और लखनऊ से वापस लौट रहा था।

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे के दौरान कार में 7 लोग सवार थे जिसमे से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को यूपीडा की टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया। वहीं शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार
बता दें कि सोमवार दोपहर 2 बजे कन्नौज की तिर्वा कोतवाली के फगुहा भट्ठा के पास किलोमीटर संख्या-195 पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि औरैया जिले के शेखुपुर गांव के रहने वाले कृष्ण मुरारी अपने परिवार के साथ लखनऊ में रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से सोमवार की दोपहर कार पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकराकर कई पलटे खा गई।
Recommended Video

एक ही परिवार के 4 की मौत
हादसे के वक्त कार में 7 लोग सवार थे। हादसे के फ़ौरन बाद सभी घायलों को यूपीडा टीम द्वारा तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिसमें औरैया जिले के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के शेखुपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी, उनकी पत्नी आशा देवी, बेटा राहुल और 1 बच्चे की मौत हो गई। जबकि कृष्ण मुरारी की 15 वर्षीय बेटी सन्नम, बेटा रामजीवन और पुत्रवधु लक्ष्मी घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए। मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications