जोधपुर में दो बेटों का हाथ पकड़कर मालगाड़ी के आगे कूदी महिला, तीनों की मौत
महिला द्वारा दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान देने का मामला जोधपुर के मंडोर रेलवे स्टेशन का है।
राजस्थान के जोधपुर शहर में सोमवार को दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपने दो मासूम बच्चों का हाथ कर मालगाड़ी के आगे कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय निरमा की शादी सुरेश बिश्नोई के साथ हुई थी। सुसाइड के इस मामले में अब तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि निरमा को अपने पति के चरित्र पर शक था।

इसी बात को लेकर निरमा व पति सुरेश में आए दिन झगड़े होते थे। सोमवार को वह अपने दो बेटे सात साल के कार्तिक व तीन साल के विशाल को लेकर मथानिया से बस में सवार होकर मंडलनाथ इलाके में उतरी।
मंडलनाथ से वह अपने दोनों बेटों के साथ मंडोर रेलवे स्टेशन के पास आई और यहां पर बेटों का हाथ पकड़कर मालगाड़ी के आगे कूद गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से शवों को उठाकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। निरमा उम्मेद की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications