देश में पहली बार : राजस्‍थान हाई कोर्ट में दो दंपती एकसाथ जज, जानिए इन जोड़ों के बारे में

judge Couple in Rajasthan High Court : केंद्रीय विधि व न्‍याय मंत्रालय ने राजस्‍थान हाई कोर्ट में नौ जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। अब चीफ जस्टिस समेत कुल 35 जज हो गए हैं। इनमें दो जोड़े पति-पत्‍नी हैं।

judges in Rajasthan High Court

Rajasthan High Court judge Couple : भारतीय न्‍यायिक सेवा में राजस्‍थान हाई कोर्ट के नाम एक अनूठा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वो ये है कि राजस्‍थान हाई कोर्ट में एक साथ दो दंपती जज बने हैं। देश में यह पहली बार हो रहा है कि किसी हाई कोर्ट में दो पति पत्‍नी की जोड़ी को जज के रूप में नियुक्ति मिली है।

दरअसल, केंद्रीय विधि व न्‍याय मंत्रालय ने राजस्‍थान हाई कोर्ट में नौ जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इससे राजस्‍थान हाई कोर्ट में अब चीफ जस्टिस समेत कुल 35 जज हो गए हैं। हालांकि 15 पद अभी भी खाली है।

Recommended Video

    Karnataka High Court ने शादीशुदा बेटियों के लिए क्या सुनाया ऐतिहासिक फैसला? | वनइंडिया हिंदी *News

    शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन जारी कर वकील कोटे से 3 और न्‍यायिक अधिकारी कोटे से 6 जजों के नियुक्ति आदेश किए हैं। वकील कोटे से जयपुर के गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन और जोधपुर से डॉ. नुपूर भाटी की नियुक्ति की गई है। न्‍यायिक अधिकारी कोटे राजेंद्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, भुवन गोयल, योगेद्र कुमार पुरोहित, आशुतोष कुमार व प्रवीर भटनागर की नियुक्ति हुई है।

    इनके अलावा जस्टिस महेंद्र गोयल व उनकी पत्‍नी जस्टिस शुभा मेहता को राजस्‍थान हाई कोर्ट में नियुक्‍त किया गया है जबकि डॉ. नुपूर भाटी के पति जस्टिस पुष्‍पेंद्र भाटी पहले ही राजस्‍थान हाईकोर्ट में नियुक्‍त हैं। ऐसे में अब राजस्‍थान हाई कोर्ट पति पत्‍नी के दो जोड़े हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी हाई कोर्ट में दो दंपती जज हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+