क्वारंटाइन सेंटर की दीवार फांदकर भागे तीन जमाती, रातभर तलाशती रही पुलिस, सुबह इस हाल में मिले

जोधपुर। कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हुए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। राजस्थान के जोधपुर के आंगनवा क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर से तीन युवक देर रात भाग गए। कोरोना संदिग्धों के भागने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और तीनों संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

jodhpur news

मंगलवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पकड़कर वापस क्वारंटाइन सेंटर लेकर आई। पुलिस ने भागने वाले तीनों ही कोरोना संदिग्धों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के बाद उनकी गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी। जोधपुर के क्वारंटाइन सेंटर से भागने वाले तीनों संदिग्ध तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। दो मुंबई के रहने वाले हैं और एक जोधपुर का। रविवार की रात को मोहम्मद अशफाक, अल्तमस व शाहबाज खान दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई।

जोधपुर के मंडारे पुलिस थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सेंटर से भागने बाद में कुछ ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम उन्हें पकड़ कर वापस ले आई। इस घटना के पश्चात क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी ने पुलिस को पत्र भेजकर उनके यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सेंटर में बड़ी संख्या में लोगों को रखा जा रहा है। ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+