डेढ़ साल के भाई को बचाने के लिए जंगली सुअर से भिड़ गई दस साल की बहन, जानिए फिर क्या हुआ?
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के गांव पड़ासला में दस साल की एक बच्ची की बहादुरी का मामला सामने आया है। यह बच्ची अपने डेढ़ साल के भाई को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।

गणेश के खेत में काम करते हैं
बता दें कि भंवरू व उसकी पत्नी संतोष गांव पड़ासला में गणेश के खेत में काम करते हैं। मंगलवार दोपहर को भंवरू का डेढ़ साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक जंगली सुअर ने उसके बेटे पर हमला कर दिया।

सुअर के हमले में बच्चा चिल्लाने लगा
वहां भवरू की दस साल की बेटी संगीता भी खेल रही थी। सुअर के हमले में बच्चा चिल्लाने लगा। यह देख संगीता सुअर से भिड़ गई। भाई को बचाने के प्रयास में सुअर ने संगीता हमला बोल दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। इस बीच संगीता के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले और दोनों बहन-भाई को सुअर के चंगुल से मुक्त कराया।

दोनों बहन भाई महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती
बाद में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने सुअर की खोजबीन की। निकट ही झाड़ियों में दुबका सुअर नजर आ गया। ग्रामीणों ने उसे घेरकर वहीं मार दिया। बाद में दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए जोधपुर लाया गया। महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती दोनों बहन भाई को सुअर ने काफी स्थान से नोच दिया। उनके शरीर पर बड़े-बड़े घाव हैं।












Click it and Unblock the Notifications