शिक्षक ने पत्‍नी व बेटी के साथ की मारपीट, अर्धनग्न अवस्‍था धूप में बैठाकर खुद अंदर बैठ खाता रहा खाना

जोधपुर, 13 सितम्‍बर। राजस्‍थान के जोधपुर जिले के फलौदी में एक निजी स्‍कूल शिक्षक द्वारा पत्‍नी के साथ मारपीट और उसे अर्धनग्न अवस्‍था धूप में बैठाए रखने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पत्‍नी से मारपीट कर अंदर बैठकर खाना खाते रहने वाले इस शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।

jodhpur

शिक्षक कैलाश सुधार प्राइवेट स्‍कूल में टीचर है। इसने पत्‍नी व बेटी के साथ मारपीट की है। फिलहाल पुलिस ने इसे शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है। उधर, कैलाश का कहना है कि 'उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। वह उसका इलाज कराते-कराते थक गया है। ऐसे में घर में तनाव रहने लगा है। इसी तनाव में उसने पत्‍नी व बच्‍ची पर हाथ उठाया, जिसका उसे पछतावा है।

मीडिया से बातचीत में फलौदी थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद कैलाश सुथार को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैलाश अपनी पत्नी को फर्श पर घसीट-घसीटकर पीट रहा है। वह बीच बचाव करने आई बेटी को भी नहीं बख्शता है। मारपीट के बाद उसने पत्नी के ऊपरी हिस्से के कपड़े फाड़ दिए और उसे खुले में धूप में बैठा दिया। पत्नी धूप में बैठी रोती-बिलखती रही, जबकि कैलाश घर के अंदर भोजन करता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+