शराब के नशे में धुत देवर चाकू से भाभी पर करता रहा ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में तोड़ा दम

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी कॉलोनी की गली नम्बर 6 में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

Sister in law Murder In pratapgarh Station Area of Jodhpur

यहां आपसी विवाद में एक देवर ने अपनी की भाभी की चाकुओं से गोदकर कर दी। घटना के दौरान महिला की चीखें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की महिला खून से लथपथ पड़ी हुई है। इस पर महिला के रिश्तेदार और आसपास के लोगों ने उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज मामले की जांच शुरू की। मृतका के भाई मोहम्मद इमरान का कहना है कि उसकी बहन का पति काम पर गया हुआ था। उसका देवर शराबी है। वो पिछले काफी समय से शराब पीकर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देवर ने अपनी भाभी पर चाकु से कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई।

जोधपुर के प्रतापनगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर सोहन लाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस पर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+