जाेधपुर हैरिटेज सिटी हो, ऐसी कार्ययोजना बनाए राजस्थान सरकार- CM गहलोत से बोले MP राजेंद्र

जोधपुर। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। जहां राज्यसभा सांसद ने जोधपुर शहर से जुड़ी विकास के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की। जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलाेत ने अपने स्तर पर कार्य-याेजना बनाकर इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के साथ ही विकास कार्याें काे गति देने के लिए मास्टर-डेवलपमेंट प्लान के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया।

Rajya Sabha MP Rajendra Gehlot meet rajasthan cm ashok gehlot, said: To develop Jodhpur as a heritage city, work should be starts on state level

विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के तीसरे चरण के कार्य भी शुरू करवाने की मांग रखी। उन्होंने शहर के विकास के जुड़े कई अन्य प्राेजेक्ट पर भी खुलकर चर्चा की। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें आश्वस्त किया कि शहर के विकास काे लेकर बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक वेस्ट काे रि-साइकिल करने, ठाेस कचरा निस्तारण, बायाे गैस व खाद बनाने की कार्ययाेजना पर काम कर जाेधपुर काे साफ-सुथरे शहर में अव्वल लाने के लिए राजस्थान सरकार से विशेष प्रयास करने काे कहा।

इसके अलावा राजेंद्र गहलोत ने काेराेना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने जिले में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। टेक्सटाइल पार्क के लिए भी पैरवी की। टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा केंद्रीय बजट में हुई थी, जिस पर बात करते हुए राजेंद्र ने कहा कि, टेक्सटाइल पार्क की स्थापना जोधपुर में हाेती है ताे यहां के व्यापारियों को दिल्ली-मुंबई कोरिडोर का सीधा फायदा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+