जब रेगिस्तान में गुब्बारे से सजी ऊंट गाड़ी पर पहुंची लाइब्रेरी, बच्चों के चेहरे पर आई खुशी
जोधपुर, 03 सितंबर: कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। वैसे तो ऑनलाइन क्लास के जरिए स्कूलों में पढ़ाई जारी है, लेकिन राजस्थान में ऐसे गांव भी जहां के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से कोसों दूर हैं। ऐसे में रेतीले धोरों के राजस्थान के जोधपुर में दूरदराज के गांवों के बच्चों के लिए ऊंट गाड़ी पर मोबाइल लाइब्रेरी की शुरूआत 'रूम टू रीड' अभियान के तहत की गई है।

गुब्बारे से सजी देखकर गाड़ी देखकर खुशी के झूमे बच्चे
वहीं जब जोधपुर शहर से दूर दराज के गांव में ऊंट गाड़ी पर पहली मोबाइल लाइब्रेरी पहुंची तो ऊंट गाड़ी को गुब्बारे से सजी देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे। उनके चेहरे पर किताबों को लेकर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। बच्चों के अंदर पढ़ाई का उत्साह था, जो कोरोना काल में बंद हुई पढ़ाई के बाद और ज्यादा हो गया था। ऐसे में बच्चों ने अपनी रूचि के हिसाब के अपनी-अपनी किताबों को अपने हाथों से थाम लिया और पढ़ना शुरू कर दिया।

किताबें पढ़कर खुश हुए बच्चे
वहीं मोबाइल लाइब्रेरी को लेकर अनिता नाम की छात्रा ने बताया कि जब मैं पहले स्कूल जाती थी तो रोज लाइब्रेरी में किताबें पढ़ती थी। फिर कोरोना के कारण स्कूल बंद हो गए। जब हमारे गांव में 'रूम टू रीड' लाइब्रेरी की गाड़ी आई। मैं किताबों को देखकर बहुत खुश हुई। मुझे किताबें पढ़कर बहुत खुशी हुई।

जोधपुर जिले के 30 गांवों में मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत
गांव और ढाणियों के बच्चों के लिए एक अनूठी पहल बच्चों के चेहरे पर खुशी भी ला रही है। जोधपुर जिले के 30 गांवों में मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत की जा चुकी है। ऊंट गाड़ी पर चलने वाली यह लाइब्रेरी जब पहली बार किसी गांव में पहुंचेगी तो उसे गुब्बारों और फूलों से सजाया जा रहा है।बता दें कि यह प्रदेश की पहली मोबाइल लाइब्रेरी है, जो इस तरह से शुरू हुई है। वहीं बच्चों की चौपाल लगाकर किताबों की जानकारी दी जा रही है। जोधपुर जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय रीडिंग कैंपेन 2021 के तहत इसकी शुरुआत की है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications