6 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बचाव के लिए मौलाना ने घरों के बाहर चस्पा करवाई कुरान की आयत
जोधपुर। दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राजस्थान में 4 अप्रैल तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 200 को पार कर गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 55 केस सामने आए हैं। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में अब तक कोरोना के 10 केस सामने आ चुके हैं।

जोधपुर में एक ही जगह 6 केस
दुनियाभर में कहर बरपा रही कोरोना महामारी को लेकर जहां प्रशासन अपने स्तर पर लगातार काम कर रहा है। वहीं, कई लोग अंधविश्वास से जुड़े तरीके भी अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जोधपुर में सामने आया है। जोधपुर के नागौर गेट थाना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव छह केस मिल चुके हैं। इस पूरे क्षेत्र में दो दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है।

घर-घर के बाहर करवाई चस्पा
शनिवार को मेडिकल टीम ने नागौर गेट थाना क्षेत्र के घर-घर में सर्वे कर कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जानकारी जुटा रही थी। उसी दौरान पता चला कि क्षेत्र की मस्जिद के मौलाना ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों के घरों के बाहर कागज चस्पा करवाया है, जिस कुरान की आयत लिखी हुई हैं।

आयत की प्रति कई लोगों को बांटी
मीडिया से बातचीत में मौलाना ने बताया कि कुरान की इन आयत को पढ़कर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। मौलाना का यह भी कहना है कि उन्होंने आयत की प्रति कई लोगों को बांटी है। लोगों ने उनसे कहा है कि आयत पढ़ने से वे कोरोना वायरस से बच पाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications