छत के रास्‍ते दिल में उतरे थे राहुल-इकरा, हिंदू युवक-मुस्लिम युवती के अजब प्रेम की गजब कहानी

जोधपुर, 12 सितम्‍बर। राजस्‍थान के जोधपुर से शुरू हुआ हिंदू युवक व मुस्लिम युवती की अजब प्रेम की गजब कहानी देशभर की सुर्खियों में है। युवती हिंदू धर्म अपनाकर इकरा से इशिका वर्मा बनी और अपने प्रेमी राहुल से शादी रचा ली। इनकी लव स्‍टोरी की शुरुआत जोधपुर के नागौर गेट पुलिस थाना इलाके के काका कागड़ी क्षेत्र से शुरू हुई। ये छत के रास्‍ते एक दूसरे के दिल में उतरे।

rahul verma ishika love story

दरअसल, राहुल वर्मा मध्‍य प्रदेश के मंदसौर का रहने वाला है। जोधपुर के काका कागड़ी इलाके में उसका ननिहाल है। राहुल के ननिहाल व इकरा के घर की छत पास पास ही है। दोनों की अक्‍सर छत पर एक दूसरे से नजरें टकराने लगी। पहले दोस्‍ती हुई, जो बाद में प्‍यार में बदल गई।

एक दूसरे से बेपनाह मोहब्‍बत करने वाले राहुल व इकरा ने शादी का फैसला किया, मगर दोनों को हिंदू व मुस्लिम समुदाय से होना राह में रोड़ा बन रहा था। अलग अलग धर्मों से होने के कारण समाज द्वारा उनके रिश्‍ते को अस्‍वीकार किए जाने का डर था। ऐसे में इकरा ने तय किया कि वो मुस्लिम से हिंदू युवती बन जाएगी। ताकि दोनों शादी हो सके।

rahul

6 सितंबर को राहुल और इकरा जोधपुर से भागकर मध्यप्रदेश के मंदसौर में पहुंचे। यहां राहुल के पापा दिनेश वर्मा से मिले। उन्‍हें पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने गायत्री परिवार में संपर्क किया, जहां इकरा ने धर्म परिवर्तन की इच्छा जाहिर की। गायत्री परिवार में कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इकरा ने अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया और इसके साथ ही इकरा इशिका वर्मा बन गई। जहां दोनों का वैदिक पद्धति के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+