Looteri Dulhan : सात फेरों के 7 बाद दिन ही व्यापारी दूल्हे को धोखा दे गई नई नवेली दुल्हन
जोधपुर, 16 अगस्त। राजस्थान के जोधपुर में महाराष्ट्र की महिला शादी के सात दिन बाद ही पति का पैसा और गहने लेकर भाग गई। जोधपुर के थबुकड़ा निवासी सराफा व्यापारी ने ठाणे (महाराष्ट्र) निवासी अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों की 4 अगस्त को ही शादी हुई थी। मंदिर में फेरे लेने के बाद कोर्ट में प्रमाण-पत्र बनाया था। युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को तलाशता रहा। जैसे ही उसकी नजर अपने घर की तिजोरी पर पड़ी तो होश उड़ गए। गहने और कैश सब गायब था।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती से शादी के लिए युवक ने 2 लाख 10 हजार रुपए दिए थे। भोमाराम सोनी ने 4 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली रेणुका से शादी रचाई थी। भोमाराम की शादी के लिए उसके पिता ने दो लाख दस हजार रुपए बिचोलियों को दिए थे।
12 अगस्त को दुल्हन तिजोरी खाली कर गायब हो गई। उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। फोन भी बंद होने से संपर्क नहीं हुआ। इधर, जब घर में अलमारी देखी तो वहां से सोने चांदी के जेवर और 42 हजार की नकदी गायब थी। इसके बाद 15 अगस्त को थाने में मामला दर्ज करवाया।

बनाड़ एसएचओ सीताराम खोजा ने बताया कि भोमाराम की शादी पाली के कुछ दलालों के माध्यम से हुई थी। उसने बताया कि उसका बावरला निवासी संत विक्रम दास के पास आना-जाना होता था। विक्रम ने उसे महाराष्ट्र की लड़की से शादी का आश्वासन दिया। पाली निवासी पदमा शर्मा, पप्पू सिंह व बिलाडा निवासी गुलजार व करन जैन ने कहा कि 2 लाख 10 हजार रुपए खर्च आएगा। शादी करा देंगे।
यह बात भोमाराम ने अपने परिजनों को बताई तो वे मान गए। रकम लेकर दलालों ने जोधपुर के गणेश मंदिर में रेणुका नाम की महिला की शादी भोमाराम से करवा दी, फिर कोर्ट में इकरारनामा बनाया। भोमाराम रेणुका को लेकर घर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications