महिला पर 3 व्यक्तियों ने लाठियों से बरपाया कहर, यह VIDEO वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के निकट लोहावट में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने मिलकर एक महिला को बेरहमी से लाठियों से पीटा है, जिसका किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते इस महिला को बेरहमी से पिटाई की गई है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस के अनुसार महिला ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने खेत में गाय चरा रही थी।
इसी दौरान गाय रस्सी छुड़ाकर बाबूलाल के खेत में चली गई। जब वह गाय को लाने के लिए गाय के पीछे गई तो वहां बाबूलाल व अन्य लोगों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। बाबूलाल व अन्य लोगों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। इज्जत लूटने की कोशिश की। एएसआई घासीलाल मीणा ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर बाबूलाल व अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications