जोधपुर की सड़कों पर सिर मुंडवाकर निकले 8 बदमाश, पुलिस बोली-जूं पड़ गई थी इसलिए काटे बाल
जोधपुर। गुंडागर्दी करके आमजन में खौफ फैलाने वाले बदमाश बुधवार को सिर मुंडवाकर जोधपुर की सड़कों पर निकले तो लोग देखते रह गए। एक साथ आठ बदमाश सिर मुंडवाए हुए थे। इन पर 2 दिन पूर्व मानजी का हत्था क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग का आरोप है।

जोधपुर के महामंदिर थानाधिकारी उम्मेद सिंह ने बताया कि 18 जनवरी 2020 को जोधपुर की एक फाइनेंस कंपनी में सीजिंग का काम करने वाले दो गुट आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से गाड़ियां बरामद की थी।

बुधवार को पुलिस सीन-रिक्रिएशन के लिए सभी बदमाशों को मौके पर लेकर आई थी, मगर आरोपियों का सिर मुंडवाया होना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना था कि आमजन में इन बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने इनका सिर मुंडवाया है जबकि इस संबंध में पुलिस यह कहती नजर आई कि पिछले चार-पांच दिन से आरोपी नहाए नहीं थे। इसलिए उनके सिर में जूंए पड़ गई। ऐसे में खुद आरोपियों ने ही अपने सिर मुंडवा लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications