जोधपुर : लॉकडाउन की वजह से 10 महीने पाकिस्तान में फंसी रही यह महिला, अब इस तरकीब से लौटी भारत

जोधपुर। पाकिस्तान की एक हिंदू शरणार्थी महिला 10 महीने तक पड़ोसी देश में फंसे रहने के बाद भारत लौट आई है। भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाली यह महिला अपने पति और बच्चों के साथ एनओआरआई वीजा पर फरवरी 2020 में पाकिस्तान के मीरपुर खास में अपनी बीमार मां से मिलने गई थीं, लेकिन कोरोना के चलते लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण उसे वापस यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली क्योंकि उसका वीजा समाप्त हो गया था।

Recommended Video

    जोधपुर : लॉकडाउन की वजह से 10 महीने पाकिस्तान में फंसी रही यह महिला, अब इस तरकीब से लौटी भारत
    पति व बच्चे लौट आए थे

    पति व बच्चे लौट आए थे

    उसके बाद वह पड़ोसी देश में फंस गई थी। महिला का पति और उसके बच्चे जुलाई में वापस भारत आ गए थे। एनओआरआई वीजा पाकिस्तानी नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा पर भारत में रहने के दौरान पाकिस्तान की यात्रा करने और 60 दिनों के भीतर लौटने की अनुमति देता है।

     एनओआरआई वीजा खत्म

    एनओआरआई वीजा खत्म

    सितंबर 2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान हाई कोर्ट को एनओआरआई वीजा खत्म होने के बाद 410 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के पाकिस्तान में फंसे होने की जानकारी दी थी। हाल ही भारत सरकार ने एनओआरआई वीजा पर पाकिस्तान गए हिंदू पाक नागरिकों को वापस भारत आने की अनुमति दी जिसके बाद इस महिला की वापसी सुगम हुई।

     क्या होता है एनओआरआई वीजा

    क्या होता है एनओआरआई वीजा

    एनओआरआई वीजा भारत सरकार ऐसे लोगों को जारी करती है, जो दूसरे देश के नागरिक होते हैं। लंबे समय से भारत में रह रहे उनके अपने देश के पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो जाती है। ऐसे में सरकार उनके लिए नॉन आब्जेक्शन रिटर्न टू इंडिया की सहमति जारी करती है। जिसके बाद ऐसे लोग वापस भारत आ सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+