प्यार किया तो डरना क्या? हाईकोर्ट ने कहा-'लव मैरिज की है तो समाज का सामना करने का साहस भी जुटाएं'
जोधपुर, 13 जनवरी। लव मैरिज के बाद अपनों से ही खतरे के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने विशेष टिप्पणी की है। कोर्ट ने प्रेमी युगल से कहा कि उन्होंने शादी की है तो समाज का सामना करने का साहस भी जुटाएं। मामला ये है कि जोधपुर जिले के एक प्रेमी युगल ने लव मैरिज के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट ने सुरक्षा मुहैया करवाने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी कि अगर युवक-युवती ने शादी करने का फैसला कर लिया है तो उनमें समाज का सामना करने और परिवार को उनके द्वारा लिए गए फैसले को समझाने की दृढ़ता होनी चाहिए।
बता दें कि जोधपुर जिले के 21 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट ने कहा कि तथ्यों को देखकर नहीं लगता कि युवक-युवती का जीवन खतरे में है।
मामले में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे ये लगे कि उन पर हमले की आशंका हो। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट किसी योग्य मामले में कपल को सुरक्षा उपलब्ध करवा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications