जोधपुर: 2 गर्भवती महिलाओं समेत युवती को रौंदकर भागा जीप वाला, गर्भ में पल रहे बच्चों की भी मौत

जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर की बृजेश कॉलोनी क्षेत्र में एक जीप वाले ने दो गर्भवती म​हिलाओं समेत एक युवती को टक्कर मार दी। इस घटना में एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में 8 माह के शिशु की मौत हो गई। जबकि दूसरी गर्भवती महिला के गंभीर रूप से घायल होने से उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। वहीं, छात्रा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना शुक्रवार रात को घटी। जिसके विरोध में शनिवार सुबह से ही पीड़ित पक्ष के परिजनों और समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा होकर लोगोंं ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

jeep car Hits two pregnant women and girl student in jodhpur, three dead

संवाददाता के अनुसार, मृतका के परिजनों ने पुलिस से मांग की कि जब तक उस चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। बृजेश गांधीपुरा गली नंबर 2 में रहने वाले रमेश पुत्र रणजीत भील ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब 8:09 बजे उसकी पुत्र वधू नर्मदा पत्नी चेतन भील और पुत्री सोनू तथा पड़ोस में ही रहने वाली एक रिश्तेदार रेखा पत्नी रोहित भील घूमने के लिए पैदल जा रही थीं। तभी विजय स्थित ट्यूबवेल चौराहे आरटीओ रोड पर पीछे से आए एक जीप चालक ने उनको चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल तीनों को परिजन पावटा सेटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान गर्भ में पल रहा 8 माह का बच्चा मृत पाया गया।उसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुई रेखा के शिशु की भी मौत हो गई। उसको डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाला।

हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी मिलने के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाद परिजन और परिचित जमा हो गए। हंगामा करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+