भारत फ्रांस में युद्धाभ्यास : राफेल पायलट बोले-'लेह से कन्याकुमारी तक कोई भी चैलेंज लेने को तैयार

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में भारत फ्रांस की वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है। इसमें सुखाई व राफेल समेत कई लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान सीमा तक उड़ान भरी। 'डेजर्ट नाइट 21' नाम से शुरू हुए इस युद्धाभ्यास में डमी मिसाइलें भी दागी गईं।

India France Maneuvers : Rafale pilot says - Any time from Leh to Kanyakumari is ready to take any challenge

वहीं, भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट राफेल के पायलट स्क्वाड्रन लीडर सार्थक कुमार ने कहा कि इंडियन एयरफोर्स लेह से लेकर कन्याकुमारी तक किसी भी वक्त कोई भी चैलेंज लेने को तैयार है। राफेल विमानों का बेड़ा किसी भी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने को रेडी है।

बता दें कि पांच दिन तक चलने वाले इस युध्य्भ्यास में भारतीय वायु सैनिक और फ्रांस के वायु सैनिक साझा युद्धाभ्यास करेंगे। यह पहला मौका होगा कि फ्रांस तकनीक से बना राफेल विमान पहली बार देश मे होने जा रहे किसी युद्धाभ्यास का हिस्सा बना है। इस संयुक्त युद्धाभ्यास के पहले दिन दोनों देशों के बीच शेड्यूल ब्रीफिंग चली है, साथ ही पायलट , वायुसैनिकों का इंट्रोडक्शन सेशन आयोजित किया गया है। इस युद्धाभ्यास के लिए फ्रांस के 175 वायु सैनिकों का दल जोधपुर पहुंचा है। इससे पहले ग्लोबमास्टर युद्धाभ्यास से जुड़े साजो सामान को लेकर जोधपुर एयरबेस पर पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+