हनी ट्रैप जोधपुर : युवती की मीठी-मीठी बातों में फंसा नामी व्यापारी, अकेले में मिला तो बन गई 'डर्टी पिक्चर'

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में बुधवार को हनी ट्रेप का मामला सामने आया है। जोधपुर के बनाड़ इलाके में स्वर्णकार व्यवसायी को बीयर में नशीली पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक फोटो खींचकर 20 लाख की मांग की गई है। जोधपुर में इस तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं। दोनों वारदातों को एक ही युवती द्वारा अंजाम दिए जाने की आाशंका है, जो हनी ट्रेप गैंग से जुड़ी हो सकती है।

जोधपुर के बनाड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज

जोधपुर के बनाड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज

जोधपुर के बनाड़ पुलिस थाने के एएसआई गोरधन राम ने बताया कि खोखरिया निवासी स्वर्णकार व्यवसायी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके एक परिचित दिनेश सैन ने 2 सितंबर को फोन किया था। तब किसी युवती लीला उर्फ नीलम के बारे में बताया था। फिर 7 सितंबर को उक्त नाम की इस युवती ने उसे वाट्सअप कॉल व मैसेज करने शुरू किए थे। फिर उसने मिलने और पार्टी करने की बात की। राजस्थान पंचायत चुनाव में व्यस्त हो गया और मिलने के मना कर दिया। फिर वह पंचायत चुनाव में भी उसे फोन करने लगी।

 हनी ट्रैप केस जोधपुर राजस्थान

हनी ट्रैप केस जोधपुर राजस्थान

अक्टूबर 2020 में एक दिन किसी मदनलाल नाम के शख्स का फोन आया और कहा कि वह लीला उर्फ नीलम को लेकर आ रहा है। कुछ दिन तक फोन व वाटसअप पर बातचीत होती रही। 20 अक्टूबर को मदनलाल उस युवती लीला उर्फ नीलम को लेकर उसके खोखरिया स्थित मकान पर लेकर आया। ये लोग साथ में बीयर लेकर आए थे। बीयर पीने के बाद व्यापारी को बेहोशी छाने लगी। तब उसे कहा गया कि वह पीता नहीं है इसलिए नशा ज्यादा हो गया है। फिर लोग चले गए। बाद में किसी सावलदास का फोन आया और कहा कि तबीयत ठीक है क्या। कुछ गड़बड़ी की बात कहने लगा। फिर किसी अमित ने फोन कर बताया कि उसके अश्लील फोटो खींचे गए हैं।

 बीस लाख रुपए की डिमांड

बीस लाख रुपए की डिमांड

यदि समाज व पुलिस से बचना है तो रुपए दे दो। इस पर स्वर्ण व्यवसायी घबराया गया। उस लडक़ी ने कहा कि मेरे पति को पता लग गया है और वो फोटोग्राफ्स व वीडियो देख लिए हैं। फिर पति बने एक शख्स ने फोन पर 20 लाख रुपए की डिमांड की। इन बदमाशों ने दो आपत्तिजनक फोटो भी पीड़ित के मोबाइल पर भेजे और बताया कि यदि बीस लाख रुपए नहीं दिए गए तो युवती उसे झूठे मुकदमें फंसवा देगी। परेशान व्यवसायी बुधवार रात को थाने पहुंचा और उक्त लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। बनाड़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+