Hit And Run Case jodhpur : CI के बेटे ने रात को अंधाधुंध रफ्तार से दौड़ाई ऑडी कार, युवक की मौत
जोधपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान के दूसरे सबसे शहर जोधपुर में हिट एंड रन केस सामने आया है। जोधपुर की चौपासनी रोड राजस्थान पुलिस के सीआई के बेटे ने ऑडी कार अंधाधुंध गति से दौड़ाई, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

युवक जैद अली अपने साथ अफरोज और अर्चित गांधी के साथ ऑडी कार चला रहा था। अली पुलिस सीआई जुल्फिकार अली का बेटा है। ओवरस्पीड कार ब्रेकर से उछलकर बेकाबू हो गई और सबसे पहले पीएनबी बैंक के पास खड़े एक ठेले को टक्कर मारी।
ठेला लगाने वाला विनोद सिंधी और उनके साथ खड़ा राजू भी चपेट में आया। इसके बाद ऑडी ने एक्टिवा सवार सदाकत को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे एक्टिवा पूरी तरह चकनाचूर हो गई। सदाकत की जान चली गई।
सदाकत की मौत के बाद भी कार नहीं रुकी। कार ने वहीं खड़ी बाइक को भी चपेट में लिया। उस पर बैठा फारूख घायल हो गया। हादसे से जबरदस्त धमाका हुआ और चारों तरफ कार, गाड़ियों और ठेले के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। धमाका सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सीआई जुल्फिकार मौके पर पहुंचे और गुस्साई भीड़ से बेटे को छुड़ाया। तीनों को हाउसिंग बोर्ड थाने ले जाया गया। मामला दो थानों के क्षेत्र की गफलत में कार्रवाई देरी से शुरू हुई। गाड़ी अफरोज चला रहा था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी जैद चला रहा था। घायलों को एमडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर है। यहां भी देर रात भीड़ इकट्ठा हो गई और कड़ी कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications