Jodhpur : लव मैरिज करने वाली युव‍ती को पुलिस थाने से उठा ले गए परिजन, देखते रह गए पुलिसकर्मी

Love Marriage Jodhpur : राजस्‍थान के जोधपुर जिले में युवती का दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। वो भी पुलिस थाने से। अपहरण भी किसी और ने नहीं बल्कि अपनों ने किया। वे युवती के प्रेम विवाह से नाराज थे। युवती शादी के बाद अपने पति के साथ बयान दर्ज करवाने पुलिस थाने आई थी। पूरे जोधपुर में यह अपहरण केस चर्चा का विषय बना हुआ है।

jodhpur news

बिलाड़ा पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि गायत्री कुछ समय पहले अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इस बीच युवती ने अपने प्रेमी आनंदपुरी से शादी रचा ली। रविवार को गायत्री और उसका पति आनंदपुरी अपने वकील के साथ इस मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए शाम करीब 5 बजे थाने पहुंचे थे।

उसी समय गायत्री के परिजन उसे थाना परिसर से पुलिस की आंखों के सामने उठाकर ले गए। अपहरण के दौरान उसका पति चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया है। बिलाड़ा पुलिस थाना परिसर में जैसे ही उसकी गाड़ी आकर रुकी तो वहां पहले से इंतजार कर रहे उसके परिजन उसे उठाकर ले गए। पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले वे वहां से रफूचक्कर हो गए। युवती के पति ने उसकी हत्‍या कर दिए जाने की आशंका जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+