Jodhpur Child : सगे भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत, अवैध खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में नहाते गई जान
जोधपुर के बावड़ी इलाके में पानी में डूबने से भाई बहन समेत चार बच्चों की मौत
जोधपुर, 26 जुलाई। राजस्थान के जोधपुर में हुई जोरदार बारिश जानलेवा साबित हुई है। यहां पर पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई बहन भी शामिल थे। हादसा मंगलवार को जोधपुर जिले के बावड़ी कस्बे के गोविंदपुरा क्षेत्र में बनी गवारियों की ढाणी में हुआ है।

जानकारी अनुसार पांच बच्चे अपनी ढाणी के पास में खेल रहे थे। इसी बीच क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन के कारण बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था। बच्चे उस पानी में नहाने के लिए उतर गए। कुछ ही देर में बच्चे गड्ढे में भरे पानी में डूबने लगे। पास के खेत में काम कर रहे लोगों को जब बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी। लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। जिस में से एक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जबकि चार बच्चों को बचाया नहीं जा सका।
दरअसल, ढाणी के पास ही अवैध खनन के दौरान जेसीबी के किए गए खड्डों में बरसात का पानी भर गया था और वहीं मौत का कारण बन गया। चार बच्चों की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर खेड़ापा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जानकारी अनुसार डूबने वालो में से दो लड़के और दो लड़कियां थी। चारों नाबालिग थे। शवों की शिनाख्त 12 वर्षीय पिंटू पुत्र रामनिवास, 15 वर्षीय अनीता पुत्र हीराराम, 16 वर्षीय संजू पुत्री प्रकाश राम और 12 वर्षीय किशोर पुत्र हीराराम के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को बावड़ी सीएचसी की मॉर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications