Jodhpur : शादी में डांस करती युवती के साथ युवक ने जो हरकत की उससे मचा बवाल, 8 घायल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शादी समारोह करती युवती की तस्वीर लेना एक युवक को भारी पड़ गया। इसी बात को लेकर बवाल मचा और दोनों पक्षों में धारदार ​हथियार व लाठियां चल गईं। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

girl dance in Jodhpur

जोधपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि गुड़ा बिश्नोइयान में 10 दिन पहले एक परिवार में शादी समारोह था। उसमें एक युवती डांस कर रही थी। तब एक युवक ने उसकी अपने मोबाइल से तस्वीर खींच ली। इस बात पर युवती के परिजनों ने विरोध जताया तो युवक ने मोबाइल से फोटो डिलीट कर दिए और उनसे माफी मांग ली। तब तो मामला शांत हो गया था। इस परिवार में एक शोक के चलते 10 बाद मंगलवार को शादी का भोज रखा गया।

उसमें युवक व युवती के परिजन भी शामिल हुए । शाम करीब साढ़े छह बजे युवती के घरवालों ने डांस करते फोटो लेने वाली बात को लेकर युवक की पिटाई कर डाली। इस पर युवक के परिजनों ने भी युवती के परिजनों पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठियों, कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू कर दी।

ये हुए घायल
युवक व युवती के परिजन आमने-सामने होने पर एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलो में बंशीलाल बिश्नोई व राजूराम बिश्नोई, दूसरे पक्ष से भैराराम, लादूराम, पुखराज, हरिराम जांगू, विष्णु बिश्नोई व एक अन्य शामिल हैं। कुड़ी थानाधिकारी मुक्ता पारीक व उप निरीक्षक साहबसिंह घटनास्थल पहुंचे। स्थिति नियंत्रित कर घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज करवाए मामले
पुलिस के अनुसार आठों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ घायलों के सिर व हाथ में चोट आई है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ गैर इरादतन जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+