पैंथर पास से गुजरा तो डॉगी को आया हार्ट अटैक, देखें तड़प-तड़पकर दम तोड़ने का वायरल VIDEO
जोधपुर, 6 नवंबर। राजस्थान के जोधपुर की ओसियां इलाके के गांव तिंवरी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सीसीटीवी फुटेज है। इसे देखने वाला हर कोई हैरान है कि आखिर जानवरों में हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
Recommended Video

वायरल सीसीटीवी फुटेज गांव तिंवरी का
दरअसल, वीडियो रात के वक्त का है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गांव तिंवरी की इंदिरा कॉलोनी की एक गली में दो कुत्ते घूम रहे थे। उन्हें अचानक एक अज्ञात जानवर दिखाई दिया। जानवर संभवतया पैंथर था।

पैंथर को देख कुत्ते भौंकते हुए उसकी तरफ तेजी से दौड़ते
पैंथर को देख कुत्ते भौंकते हुए उसकी तरफ तेजी से दौड़ते हैं और फिर पता चलता है कि पैंथर उन्हीं की तरफ आ रहा है। ऐसे में कुत्ते लौट आए। इसी दौरान पैंथर तेजी से दौड़ते हुए कुत्तों के पास ही आ गया।

कुत्ता जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा
पैंथर को अपने नजदीक देखकर एक कुत्ता जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। थोड़ी ही देर में कुत्ते ने दम तोड़ दिया। दूसरे दिन जब कुत्ते को तलाशता उसका मालिक गली से गुजरा तो उन्हें कुत्ते की मौत की जानकारी मिली।

क्या कहते हैं डॉक्टर
इसके बाद आस-पास के घरों के सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड खंगाले गए तो पूरी घटना का पता चला। माचिया सफारी पार्क के पशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण सिंह कहते हैं कि सीसीटीवी फुटेज चौंकाने वाला है। कई बार श्वान कोई जानवर पहली बार देखते हैं तो डर की वजह से हार्ट फेल हो सकता है। इस श्वान की मौत भी संभवतया हार्ट अटैक की वजह से ही हुई है।












Click it and Unblock the Notifications